2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways की बड़ी तैयारी अब नहीं होंगे ट्रेन एक्सीडेंट! रेल मंत्रालय करवा रही है ये काम

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा करते हुए कहा है की अगले छह साल में पूरे देश के रेल नेटवर्क में कवच इंस्टॉल हो जाएगा। और भारतीय रेलवे जीरो ट्रेन एक्सिडेंट और जीरो ट्रेन डिरेलमेंट के नए कीर्तिमान को छू लेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 27 Nov 2024, 2:02 PM IST

Kumbh Special train

भारतीय रेलवे (Indian Railway) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। भारत के रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे को और बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए जाते है। अब सरकार की तरफ से ट्रेनों में होने वाले हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय लगातार कदम उठा रहा है। आपको बता दें की ट्रेनों में होने वाले हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय लगातार कदम उठा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा करते हुए कहा है की अगले छह साल में पूरे देश के रेल नेटवर्क में कवच इंस्टॉल हो जाएगा।

क्या बोले रेल मंत्री?

रेल मंत्री ने बताया कि हाल ही में लॉन्च किए गए कवच-4 को लोकोमोटिव (रेल इंजन) और पटरियों पर लगाने का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगले छह साल के दौरान पूरे देश के रेल नेटवर्क में कवच इंस्टॉल कर दिया जाएगा। और बहुत जल्द इंडियन रेलवे जीरो ट्रेन एक्सिडेंट और जीरो ट्रेन डिरेलमेंट के नए कीर्तिमान को छू लेगी।

क्या है रेलवे का कवच 4?

रेलवे का कवच 4.0 पूरी तरह ऑटोमेटेड प्रोटेक्शन सिस्टम है। यह नई आधुनिक तकनीक पर आधारित है। यह सिस्टम ट्रेन की निर्धारित स्पीड से 2 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की स्पीड होने पर कवच ओवर स्पीड अलार्म बजा देगा। तो वहीं अगर ट्रेन की निर्धारित स्पीड से 5 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा होगी तो ऑटोमैटिक ब्रेक लग जाएंगे।

18 हजार इलेक्ट्रीफाइड लोकोमोटिव मौजूद

रेल मंत्रालय के अनुसार, रेलवे के पास कुल 18 हजार इलेक्ट्रीफाइड लोकोमोटिव हैं। अगले दो साल में इनमें से 10 हजार लोकोमोटिव में कवच इंस्टॉल करने का टारगेट रखा गया है, जबकि अगले चार साल में सभी इलेक्ट्रीफाइड लोकोमोटिव में और देश भर के इलेक्ट्रीफाइड रेल ट्रैक पर कवच 4 इंस्टॉल होना है।

ये भी पढ़े: Public Holiday: दिसंबर में इतने दिन रहेगी छुट्टियां, बैंकों में नहीं होगा काम, देखें पूरी लिस्ट