3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IndiGo Flight: टेकऑफ से ठीक पहले ही दलदल में फंसा इंडिगो का विमान, जोरहाट से कोलकाता के लिए भरनी थी उड़ान

हवाई यात्रा करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आए दिन विमानन कंपनियों में गड़बड़ी के चलते यात्रियों की जान को खतरा बना रहता है। हालांकि इसको लेकर डीजीसीए ने सख्त कदम भी उठाए हैं, लेकिन फिर हो रही घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला इंडिगो विमान को लेकर सामने आया है।

2 min read
Google source verification
Indigo Jorhat Kolkata Flight Skieded On Runway While Taxing For Take Off

Indigo Jorhat Kolkata Flight Skieded On Runway While Taxing For Take Off

हवाई यात्रा करने वालों की चिंताएं इन दिनों बढ़ने लगी है। वजह है विमानों में आ रही दिक्कतें। एयरलाइंस कोई भी हो बीते कुछ दिनों में लगातार खराबी या गड़बड़ी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला इंडिगा फ्लाइट को लेकर सामने आया है। इंडिगो की जोरहाट-कोलकाता फ्लाइट रनवे पर टेकऑफ से पहले ही फिसल गई। खास बात यह है कि विमान का पहिया दलदल या कीचड़ में जा फंसा। इसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को संभाल लिया और किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

एयरलाइन कंपनी इंडिगो का एक विमान अचानक रनवे से फिसलकर किनारे चला गया। इसको लेकर हड़कंप मच गया। यात्रियों से लेकर एयरपोर्ट तक हर किसी की चिंता बढ़ गई है कि अचानक क्या हुआ।

किसी तरह पायलट ने विमान को रोका और यात्रियों को उतारा गया। ये फ्लाइट असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही ये घटना हो गई। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित उतार लिया गया।

यह भी पढ़ें - एयरपोर्ट में विजिबिलिटी कम, एक हफ्ते से नहीं आ रही Alliance और Indigo की फ्लाइट

जांच के लिए भेजा गया विमान
भारत में यात्री विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-757 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया।

पायलट के निर्देश पर विमान को जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, शुरुआती जांच में फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं मिली है। इस घटना में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ।

वहीं इस घटना को लेकर इंडिगो की ओर से बयान सामने आया है। इंडिगो ने कहा है कि, हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। यही वजह है कि पायलट के कहने पर विमान को जांच के लिए भेज दिया गया है।

98 यात्री थे सवार
एएआई के अधिकारी के मुताबिक, विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी यही वजह है कि उड़ान को रद्द कर दिया गया। इंडिगो के इस विमान में 98 यात्री सवार थे।

सभी यात्री विमान से उतर गए और सुरक्षित हैं। संपर्क किए जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हम फिलहाल जानकारी की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - हवाई सफर पर निकलने से पहले सावधान! इंडिगो की 14 फ्लाइट कैंसिल

Story Loader