
Breaking News
Indus Water Treaty: सिंधु जल समझौते को लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया है कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार जारी सीमा पार आतंकवाद के विरोध में भारत ने इस समझौते को फिलहाल स्थगित कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इस मसले पर भारत का रुख हमेशा से साफ और एक जैसा रहा है। अगर पाकिस्तान इस समझौते को लेकर कोई बातचीत चाहता है तो उसे सबसे पहले सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह और हमेशा के लिए रोकना होगा।
खबर अपडेट की जा रही है…
Published on:
03 Jul 2026 04:37 pm
