3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान वाले केस में खुद कोर्ट के सामने पेश होना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, तिहाड़ जेल से भेजी अर्जी

Salman Khan Case: सलमान खान से जुड़े एक केस में आरोपी अनमोल बिश्नोई ने पुणे कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की है। फिलहाल वह एनआईए के एक अन्य मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Anand Shekhar

image

Mukul Kumar

Jul 03, 2026

Anmol Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई (फोटो-पत्रिका)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ा हाई प्रोफाइल मुकदमा एक बार फिर सुर्खियों में है। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने कोर्ट में अर्जी देकर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से जुड़े मामले में प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की है।

इसका मतलब है कि जेल में बंद होने के बावजूद ये गैंगस्टर सलमान वाले केस में अपनी सुनवाई में शामिल होना चाहता है। इसको लेकर अनमोल बिश्नोई के वकील अजिंक्य मिरगल ने बताया कि पिछले महीने 20 तारीख को इस मामले में गवाही हुई थी।

उन्होंने आगे बताया कि अगली तारीख 1 को तय थी, लेकिन 23 तारीख को बचाव पक्ष की तरफ से प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दाखिल कर दी गई। कोर्ट अब अगली सुनवाई में इस अर्जी पर फैसला लेगा।

तिहाड़ में बंद है अनमोल

अनमोल फिलहाल एनआईए के एक अलग मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। यही वजह है कि वो खुद कोर्ट में पेश नहीं हो सका। कोर्ट के सामने अब तक चार गवाह अपनी गवाही पूरी कर चुके हैं।

बता दें कि सलमान खान पर हमले की साजिश और ब्लैकबक शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम बार-बार सामने आता रहा है। अनमोल बिश्नोई भी इसी गैंग का हिस्सा माना जाता है।

सलमान खान की बढ़ाई जा रही सुरक्षा

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाए हुए हैं। लेकिन जेल के अंदर से प्रोडक्शन वारंट जैसी मांग करना गैंग की पहुंच और हिम्मत को दिखाता है।

बता दें कि सलमान खान पर 1998 के ब्लैकबक शिकार मामले से लेकर हाल के वर्षों में जान से मारने की धमकियों तक कई केस चल रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई ने खुद कई बार सलमान को निशाना बनाने की बात कही है। अब उसके भाई अनमोल का कोर्ट में सक्रिय होना इस पूरे विवाद को नया मोड़ दे रहा है।

वकीलों के मुताबिक, प्रोडक्शन वारंट मिलने पर अनमोल को जेल से कोर्ट लाया जाएगा ताकि वो मामले में अपनी बात रख सके। कोर्ट इस पर क्या फैसला लेता है, ये देखने वाली बात होगी।

सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी

ये घटनाक्रम सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। जेल में बंद गैंगस्टरों के जरिए बाहर की गतिविधियां चलाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटी के केस में ये और गंभीर हो जाता है।