वहीं 20 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है। रेलवे ने आज कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया है। ऐसे में यदि आप आज कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेनों का स्टेटस जरूर देख लें। ऐसा ना हो कि आप प्लेटफॉर्म पर खडे हों और आपकी ट्रेन ही ना आए।
यहां भी जान सकते हैं रोजाना के अपडेट:
रेलवे हर रोज़ डेवलपमेंट वर्क, कोहरा और मौसम की वजह से सैकड़ों ट्रेनों अक्सर रद्द कर देता है। इसकी जानकारी रेलवे की ओर से यात्रियों को पहले ही दे दी जाती है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर आप ट्रेनों के अपडेट्स जान सकते हैं। सोमवार के सुबह करीब 8 बजे के अपडेट्स पर नजर डालें तो , रेलवे ने 387 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द जबकि 20 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल करने का काम किया है।