
Israel Clean Lakshadweep's Waters : हमास और आतंक को शह देने वाले राष्ट्र मालदीव को भारत के मित्र इजरायल ने बड़ा आइना दिखाया है। आज से इजरायल लक्षद्वीप में समुद्री जल साफ करने जा रहा है। इसे मालदीव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे लक्षद्वीप में साफ और मीठे पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और मालदीव की तुलना में लक्षद्वीप बहुत बड़ा समुद्री पर्यटन केंद्र बनकर दुनिया के सामने आएगा। लक्षद्वीप में मीठे पानी का संकट है और इजरायल अब अपनी तकनीक के माध्यम से खारे पानी को मीठे में बदल देगा।
डिसेलिशेन तकनीक से शुद्ध होगा पानी
इजरायल लक्षद्वीप के खारे पानी को डिसेलिनेशन तकनीक के माध्यम से शुद्ध करेगा। इसके माध्यम से खारे पानी में मौजूद तमाम खनिजों और अशुद्धियों को अलग कर इसे पीने योग्य बनाया जाता है। मीठे पानी की उपलब्धता के बाद लक्षद्वीप एक बहुत ही बड़े समुद्री पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्र इजरायल यात्रा के दौरान देखा था। इसके बाद वहां अंडमान और लक्षद्वीप द्वीपसमूहों के लिए इस तकनीक का समझौता किया था
लक्षद्वीप के लिए वरदान साबित होगा प्रोजेक्ट
इज़रायली दूतावास ने भारत से अनुरोध के बाद 'डिसेलिनेशन प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। इज़रायली दूतावास ने कहा है कि लक्षद्वीप के द्वीप समूह "मनमोहक" हैं। इस परियोजना से लक्षद्वीप के द्वीपों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Published on:
09 Jan 2024 08:18 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
