3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध में बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से मिले PM नेतन्याहू, जल्द मिलाने का किया वादा

  Israel Hamas war: इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार देर रात एक ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने हमास के साथ चल रहे युद्ध में लापता या बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

2 min read
Google source verification
 israeli pm netanyahu met families of people taken hostage in war

इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुए करीब 10 दिन का समय बीत चुका है। इस हमले में अब तक दोनों तरफ से करीब 4000 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमास के अचानक से किए गए इस हमले में इजरायल के कुल 1300 लोगों की मौत हो गई तो वहीं सैकड़ों लोग लापता हो गए। कई लोगों को हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया है।

इसके बाद इजरायल ने हमास के आतंकियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने अपने देश को संबोधित करते हुए वादा किया कि वह इस हमले का बदला जरूर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को हमास के हमले में लापता और बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार देर रात एक ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने हमास के साथ चल रहे युद्ध में लापता या बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों के साथ हुई बैठक के दौरान कसम खाई है कि जल्द से जल्द वे हमारे अपनों को हम से मिलवाएंगे।

उनकी जल्द वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा, बैठक के बाद लोगों ने कहा कि नेतन्याहू ने स्वीकार किया कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख तजाची हानेग्बी की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। बता दें, हाल ही में हनेग्बी ने कहा था कि इस्राइल उस दुश्मन से कतई बात नहीं करेगा, जिसे हमने धरती से मिटाने की कसम खाई है।

परिजनों ने सरकार से की मांग

वहीं, तेल अवीव में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें लापता व्यक्तियों के एक परिजन ने कहा कि नौ माह और चार साल के बच्चों के साथ मेरी चचेरी बहन को आतंकी घर से उठा ले गए। वे सब निर्दोष हैं। हमास एक आतंकी संगठन है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द उन्हें जिंदा हमसे मिलवाया जाए।

इजरायल की राजधानी में प्रदर्शन

इजरायल में रहने वाले लोगों ने हाल ही में तेल-अवीव में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं। वे नारे लगा रहे थे। उन्होंने सरकार से आह्वान किया कि वे हमास द्वारा बंधक बनाई गईं महिलाएं और बच्चों को रिहा कराएं। प्रदर्शन में शामिल एक युवक का कहना था है कि इस्राइल सरकार को हमास से बात करना चाहिए, जिससे बंधक बनाए गए लोगों को रिहा कराया जा सके। सरकार को बंधकों को छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। अगर कैदियों के अदला-बदली की भी आवश्यकता पड़े तो उसे लागू किया जा सकता है।

हमास को खत्म करने की तैयारी में इजरायल

बता दें कि इजरायल के ऊपर हुए इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देश के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार देश पर हुए इस हमले के बदले हमास को पूरी तरीके से खत्म कर देगी। इसके बाद सरकार ने आतंकियों के पनाहगार गाजा शहर को चारों तरफ से घेर कर उसको जाने वाली सारी सप्लाई को रोक दिया और लगातार गाजा पर एयर स्ट्राइक के साथ ही सैन्य कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: ‘जज कोई भगवान नहीं, उनके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाएं नहीं’, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की टिप्पणी

Story Loader