
Chandrayaan 3 Mission: समय-समय पर इसरो चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी जानकारी X पर साझा करता रहता है। अपने लेटेस्ट अपडेट में इसरो ने बताया 'विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संपर्क साधने के प्रयास किए गए हैं, ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं।' इसरो ने बताया कि यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ISRO ने विक्रम और प्रज्ञान को स्लीप मोड में डाल दिया था और बताया कि 14 दिन बाद जब चंद्रमा पर फिर से रौशनी आएगी, तब दोनों को दोबारा जगाने की कोशिश होगी।
इसरो ने क्या अपडेट दिया
आज शुक्रवार शाम को इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी, ''विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।''
Published on:
22 Sept 2023 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
