3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज में फिर आईटी की रेड, अखिलेश यादव के करीबी MLC पम्मी जैन सहित दो इत्र व्यवसायी के ठिकानों पर छापा

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बाद इनकम टैक्स की टीम ने कन्नौज में आज दो और इत्र कारोबारियों के यहां छापा मारा। अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन और मलिक मियां के घर आज छापेमारी हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh_yadav.jpg

कानपुर और कन्नौज में इनकम टैक्स की कई टीमें छापेमारी में जुटी है। अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन और इत्र कारोबारी मलिक मियां के घर आज आयकर विभाग ने छापा मारा है। फिलहाल कानपुर और कन्नौज के कई व्यापारी आयकर टीम के निशाने पर हैं| पुष्पराज जैन वही व्यक्ति है, जिसने समाजवादी इत्र लांच किया था। आयकर विभाग की टीम आज सुबह 7 बजे कन्नौज में दोनों व्यापारियों के घर छापा मारने पहुंची है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में पार्टी ऑफिस में दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव आज कन्नौज में पुष्पराज जैन के घर जाने का भी कार्यक्रम रखा था।

गौरतलब है कि पुष्पराज जैन जो वर्तमान में समाजवादी पार्टी का एमएलसी भी है, उन्होंने ही समाजवादी इत्र तैयार कराया था। खबर यह भी थी कि अखिलेश यादव आज पम्मी जैन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ बैठने वाले थे। फिलहाल खबर यह है कि अकेले अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस तय समयानुसार होगी। इससे पहले कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज के घरों में पड़े आयकर छापों में 190 करोड़ से ज्यादा की नकदी और कई किलोग्राम सोना चांदी बरामद हुआ था।

चुनाव के समय हो रहे लगातार छापेमारी के दूसरे मायने भी निकाले जा रहे हैं| विपक्ष इसे इन समय पर छापेमारी को मोदी और योगी सरकार पर भयंकर रूप से हमलावर है। पीयूष जैन पर छापेमारी के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला था।

Story Loader