राष्ट्रीय

New Parliament: नए संसद भवन पर उपराष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा,खरगे नहीं हुए शामिल

New Parliament Building: संसद के विशेष सत्र की कार्यवाही से एक दिन पहले 17 सितंबर को नए संसद भवन पर देश के उपराष्ट्रपति ने तिरंगा फराया। इस मौके पर देश के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

less than 1 minute read
New Parliament Building

आज यानी 17 सितंबर को नए संसद भवन पर देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा स्पीकर जगदीश धनखड़ तिरंगा फहराया। इस मौके पर देश के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन झंडारोहण में नहीं शामिल हुए।

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के नए भवन समारोह में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और प्रमोद तिवारी से मुलाकात की।

खरगे नहीं हुए शामिल

इस अवसर पर शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रेसिंडेट मल्लिकार्जुन को भी न्योता भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया है। खरगे ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें कार्यक्रम का न्योता 15 सितंबर की देर शाम को मिला। उन्होंने कहा, “‘मैं यह पत्र इस निराशा के साथ लिख रहा हूं कि कल नये संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह के लिए आपका आमंत्रण मुझे काफी देर यानी 15 सितंबर, 2023 की शाम को मिला है।”

बता दें कि खरगे 16 और 17 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए हैदराबाद दौरे पर हैं। वह रविवार देर रात दिल्ली लौटेंगे।


नए संसद भवन में होगी विशेष सत्र की कार्रवाही

गौरतलब है कि संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर के बीच आयोजित होने वाला है। इस विशेष सत्र की कार्यवाही नए संसद भवन में होने की उम्मीद है। इसके लिए 11 कैबिनट मिनिस्टर्स को अपर ग्राउंड फ्लोर पर कमरे आवंटित किए हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए 10 साल में पीएम मोदी ने कैसे मनाया अपना जम्मदिन?

Updated on:
17 Sept 2023 10:15 am
Published on:
17 Sept 2023 10:11 am
Also Read
View All

अगली खबर