5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

J&K Encounter: LoC पर घुसपैठ की नाकाम कोशिश, 3 आतंकी ढेर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। J&K के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को 2 अभियानों में 3 घुसपैठियों के मारे जाने की खबर है

less than 1 minute read
Google source verification
Jammu and Kashmir 3 terrorist killed in anti-infiltration Op in Kupwara

Jammu and Kashmir 3 terrorist killed in anti-infiltration Op in Kupwara

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara Encounter) में सेना और पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू एवं कश्मीर (J&K) के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को 2 अभियानों में 3 घुसपैठियों (Terrorist Encounter) के मारे जाने की खबर है। बता दें कि 1 आतंकवादी को तंगधार, जबकि अन्य 2 को मच्छल जिले में मारा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में तीन आतंकवादी के मारे गए हैं। यह अभियान 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को टंगधार इलाके में शुरू किया गया था।

LoC पर सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विधानसभा चुनाव से पहले आतंकी गतिविधियां फिर से बढ़ गई हैं। पाकिस्तानी आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के नजदीक खुशहाल चौकी के पास घुसपैठ करने की कोशिश की है। LoC पर तैनात भारतीय सेना ने इन आतंकियों को मुस्तैदी से जवाब दिया। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। फिलहाल सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा सांसद पर ED ने लगाया ₹908 करोड़ का जुर्माना, किस पार्टी से है कनेक्शन, जानें पूरा मामला