जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट को अंतिम सम्मान देने उमड़े लोग, आतंकियों ने गोली मारकर की थी हत्या
जम्मू कश्मीर के शोपियां में बीते दिन शनिवार 15 अक्टूबर को आतंकियो ने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद आज जम्मू-कश्मीर के लोग भारी संख्या में पहुंचकर अंतिम सम्मान दिया। वहीं टारगेट किलिंग के तहत आतंकियों के द्वारा हत्या किए जाने के बाद लोगों का गुस्सा फिर भड़क उठा है। इससे पहले भी आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में कई कश्मीरी पंडित और गैर कश्मीरियों की टारगेट कीलिंग में हत्या की है।