
जन सेना विधायक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप: फोटो में पीड़ित महिला। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और जन सेना MLA अरावा श्रीधर। (इमेज सोर्स: इंडिया ब्रेन्स और ANI)
Jana Sena MLA Sexual Harassment Case: पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी के विधायक अरावा श्रीधर पर एक महिला ने गंभीर यौन शोषण (Sexual Harassment Case) के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
महिला का आरोप है कि विधायक उसे कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गए और मारपीट की। शादी का झांसा देकर एक साल से ज्यादा समय तक उसका शोषण (Sexual Harassment) किया। इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि विधायक ने जबरन उसका गर्भपात करवाने का दबाव डाला।
महिला की शिकायत पर शुरुआत में मामला दर्ज नहीं हुआ, जिसके बाद उसने न्याय की उम्मीद में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का दरवाजा खटखटाया। एनएचआरसी के निर्देश मिलते ही कडप्पा जिले के एसपी ने रेलवे कोडुरु के विधायक के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की कई गंभीर धाराओं- 318(2), 318(4), 88 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी कर्मचारी बताई जा रही महिला ने एक सेल्फी वीडियो में दावा किया कि श्रीधर के 2024 में विधायक चुने जाने के तुरंत बाद से ही उसका शोषण शुरू हो गया था। उसने आरोप लगाया कि उसे कार में बिठाकर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उसने उसके साथ मारपीट की।
उसने आरोप लगाया कि पिछले एक साल में उसने पांच बार गर्भपात कराया और विधायक ने उसे बार-बार प्रताड़ित किया और धमकाया। उसने यह भी बताया कि उसने उसके पति को फोन करके उसे तलाक देने के लिए मजबूर किया।
हालांकि, पवन कल्याण के नेतृत्व वाली पार्टी के विधायक ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके बारे में झूठा प्रचार और डीपफेक वीडियो फैलाए गए।
इस बीच, जन सेना विधायक श्रीधर मंगलवार को उस तीन सदस्यीय समिति के सामने पेश हुए, जिसे पार्टी ने उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए बनाया है। समिति के सामने पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि वह इस पूरे मामले का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
श्रीधर ने कहा, “मेरे खिलाफ चाहे कितने भी केस दर्ज हों, मैं सबका सामना करूंगा। अगर सौ केस भी दर्ज हों, तब भी मैं पीछे नहीं हटूंगा।” उन्होंने इस मुद्दे को निजी मामला बताते हुए मीडिया से अपील की कि इसे पार्टी से न जोड़ा जाए।
जन सेना पार्टी ने इस मामले की जांच के लिए तीन नेताओं- टी. शिवशंकर, टी. रमादेवी और टी.सी. वरुण को समिति का सदस्य बनाया है, जो महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे।
Published on:
04 Feb 2026 06:17 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
