बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने की चर्चा के बीच प्रदेश में सियासत गर्म हो गयी है। इस बीच, जदयू की सांसद लवली आनंद ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात उन्होंने सुनी नहीं है, लेकिन वे राजनीति में आते हैं तो स्वागत योग्य बात है। उन्होंने कहा कि पॉलिटिशियन का बच्चा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेतीबाड़ी करेगा। वहीं, आनंद के इस बयान के बाद अब आरजेडी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।