Syed Sibte Razi Passed Away: झारखंड और असम में राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद सिब्ते रजी का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
Syed Sibte Razi Passed Away: 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैयद सिब्ते रजी का निधन हो गया है। सैयद सिब्ते रजी हृदय रोग से पीड़ित थे। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि के परिजनों ने की है। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। झारखंड के मुख्यंमंत्री हेमंत सोरने ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सैयद सिब्ते रजी के निधन की पुष्टि ट्रॉमा सेंटर ने की है। सैयद सिब्ते रजी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उनका गांधी परिवार के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ काफी मधुर रिश्ता था। तीन बार राज्यसभा सांसद रहने के बाद उन्होंने झारखंड में राज्यपाल का पद संभाला था। सैयद सिब्ते रजी का जन्म 7 मार्च 1939 को रायबरेली में हुआ था। रायबरेली के हुसैनाबाद हायर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं करने के बाद शिया कॉलेज में पढ़ते हुए उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की।
उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी कॉम किया था। वे राज्य सभा के तीन बार सदस्य रहे। उन्हें जानने वाले लोग बताते हैं कि पढाई के साथ जेब खर्च निकालने के कई होटल में अकाउंट का काम भी देखते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सहित पार्टी में कई संगठनात्मक पदों पर कार्य किया था।
सैयद सिब्ते रजी साहब के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्ववीट कर लिखा कि झारखण्ड राज्य के पूर्व राज्यपाल सयैद सिब्ते रजी साहब जी के निधन की दुःखद खबर मिली। वर्ष 2004 से 2009 तक सयैद साहब राज्य के राज्यपाल थे। परमात्मा सयैद जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
हेमंत सोरेन के अलावा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सैयद सिब्ते रजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मालूम हो कि सैयद सिब्ते रजी गांधी परिवार के बेहद करीबी थी। उनका राजीव गांधी से भी मधुर रिश्ता था। आज राजीव गांधी की जंयती के दिन ही सैयद सिब्ते रजी साहब का निधन हुआ।