3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज झारखंड बंद, कोर्ट में पेश होंगे हेमंत, उच्च न्यायालय में सुनवाई

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आज झारखंड बंद का एलान कर दिया गया है। आदिवासी मूलवासी संगठनों के द्वारा पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की है।

2 min read
Google source verification
cm_hemant_soren_ed_arrested_.png

Jharkhand EX CM Hemant Soren: प्रवर्तन निदेशालय ने एक भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने बुधवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। अब चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। वही अब झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले हेमंत से सात घंटे तक प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पूछताछ की। हेमंत को निदेशालय गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगा।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आज झारखंड बंद का एलान कर दिया गया है। आदिवासी मूलवासी संगठनों के द्वारा पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की है। बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता राज्य के कोने-कोने से राजधानी रांची पहुंचनें की संभावना है। इसी को देखते हुए सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी तरह स्थिति नियंत्रित करने के लिए कैंप जेल बनाया जा रहा है।

बेंच डाली थी सुरक्षाबलों की जमीन
प्रवर्तन निदेशालय ने जिस भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में 14 लोग पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें एक आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। रांची के पास 7.16 एकड़ जमीन सुरक्षाबलों की थी। इस जमीन की अवैध बिक्री की गई और आय धनशोधन के तरीके से हासिल की गई। इसी में हेमंत की कुर्सी खिसक गई है।

आज उच्च न्यायालय में होगी सुनवाई
हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय में दायर एक लिखित याचिका दी। इसमें ईडी की जांच और अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी लेकिन मामले पर सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होने की संभावना है।

बेनामी कार और 36 लाख रुपए
ईडी ने हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास से सोमवार को 36 लाख रुपए नकद, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे। निदेशालय ने जब इसके बारे में हेमंत से पूछा तो उन्होंने अपना मानने से इंकार कर दिया। इसके अलावा रांची के बड़गाईं अंचल की करीब चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ईडी के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Story Loader