1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह का दावा, झारखंड सरकार गिराने की थी साजिश, ’10 करोड़ और मंत्री पद का किया गया था ऑफर’

झारखंड से कांग्रेस के तीन विधायकों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहीं कांग्रेस ने इन तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने दावा करते हुए इसे झारखंड सरकार गिराने की साजिश बताया है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Jul 31, 2022

jharkhand-congress-mla-anoop-singh-says-he-was-offered-reward-to-topple-govt.jpg

Congress MLA Anoop Singh claims, there was a conspiracy to topple Jharkhand government, '10 crore and ministerial post was offered'

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को कांग्रेस के 3 विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में नगद बरामद किया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों विधायकों सहित एसयूवी गाड़ी के ड्राइवर और एक अन्य सहयोगी को हिरासत में लेकर पुछताछ की और फिर अदालत में पेश किया। दूसरी तरफ झारखंड कांग्रेस के महासचिव और पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे ने तीनों विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया। कांग्रेस के जिन तीन विधायकों को नगदी के साथ पुलिस ने पकड़ा है वह जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल हैं।

इसके बाद कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ अरगोड़ा थाने जाकर तीनों विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक अनूप सिंह ने आरोप लगाया कि तीनों विधायक कोलकाता के रास्ते गुवाहाटी जा रहे थे। वहां उनकी मुलाकात असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा से होने वाली थी।


झारखंड सरकार गिराने की थी साजिश

झारखंड के बेरमो से विधायक अनूप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए इसे झारखंड सरकार गिराने की साजिश बताया। इसके आगे अनूप सिंह ने कहा कि तीनों विधायकों ने उन्हें गुवाहाटी ले जाने और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर विधायक को सरकार गिराने के लिए 10 करोड़ रुपए और मंत्री पद की पेशकश की गई थी। वहीं इस आरोप आरोपों से इनकार हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 22 साल से अधिक समय तक कांग्रेस में रहा हूं। मैं कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में रहता हूं।


नगद पैसों का कनेक्शन असम से
पश्चिम बंगाल पुलिस ने इन विधायकों के पास से बरामद किए गए पैसों के सोर्स के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट कांग्रेस सूत्रों के हवाले से दावा कर रहे हैं कि इन नगद पैसों का कनेक्शन असम से है। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि यह भाजपा का ऑपरेशन लोटस था, जो बेनकाब हो गया है। इसके जरिए भाजपा झारखंड सरकार गिराने की साजिश कर रही थी। आपको बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी है, जिसने कांग्रेस के समर्थन से राज्य में सरकार बनाया है।

Story Loader