21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Excise Constable Recruitment: एक्साइज कांस्टेबल दौड़ में 11 की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Excise Constable Recruitment 2024: झारखंड में उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण (Physical Test) के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई। साथ ही 200 से ज्यादा अभ्यर्थी बेहोश हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 min read
Google source verification
Jharkhand excise constable drive Several aspirants die during physical test

Jharkhand excise constable drive 11 aspirants die during physical test

Excise Constable Recruitment Jharkhand: झारखंड में उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण (Physical Test) के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई। साथ ही 200 से ज्यादा अभ्यर्थी बेहोश हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि झारखंड उत्पाद (आबकारी) शुल्क कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षाओं के तहत शारीरिक परीक्षण रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के 7 केंद्रों में चल रहे थे। अभ्यर्थियों की मौत पर BJP ने हेंमत सोरेन सरकार (Hemant Soren) को घेरा है।

हेंमत सोरेन सरकार की लापरवाही के कारण हुई मौतें : BJP

झारखंड पुलिस भर्ती अभियान (Police Recruitment) में फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों की मौतों को लेकर झारखंड BJP प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने हेमंत सरकार के खिलाफ मौर्चा खोला है। भाजपा ने दावा किया कि झारखंड सरकार के लचर प्रयास, झारखंड सरकार की लापरवाही के कारण 11 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है और 2000 से ज्यादा अभ्यर्थी इलाजरत हैं। झारखंड पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों की मौत पर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह हेमंत सोरेन सरकार द्वारा की गई एक मानव निर्मित राज्य प्रायोजित हत्या है।

क्या कहते हैं अधिकारी

झारखंड पुलिस ने शनिवार को कहा कि झारखंड में उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि झारखंड उत्पाद शुल्क कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षाओं के तहत शारीरिक परीक्षण रांची, गिरिडीह, हज़ारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के 7 केंद्रों में चल रहे थे।

ये भी पढ़ें: IC 814 Controversy: Netflix इंडिया के कंटेंट हेड को समन, वेबसीरीज में आतंकियो के नाम ‘भोला’ और ‘शंकर’ रखने पर छिड़ा विवाद