राष्ट्रीय

जिया खान सुसाइड केस : सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, अभिनेता सूरज पंचोली बरी

Breaking News जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। इससे पहले जिया खान सुसाइड केस की आज सुनवाई करते वक्त कोर्ट ने फैसले को 1230 बजे तक रोक दिया था। न्यायाधीश द्वारा सूरज पंचोली के वकील से कहा गया कि, मृतक जिया खान की मां राबिया खान कुछ लिखित दलीलें दाखिल करना चाहती हैं। आदेश दोपहर 12.30 बजे तक रोका गया है। अपडेट जारी है....

2 min read
जिया खान सुसाइड केस : सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, अभिनेता सूरज पंचोली बरी

जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। इससे पहले जिया खान सुसाइड केस की आज सुनवाई करते वक्त कोर्ट ने फैसले को 1230 बजे तक रोक दिया था। न्यायाधीश द्वारा सूरज पंचोली के वकील से कहा गया कि, मृतक जिया खान की मां राबिया खान कुछ लिखित दलीलें दाखिल करना चाहती हैं। आदेश दोपहर 12.30 बजे तक रोका गया है। 3 जून 2013 को जब जिया खान की मौत की खबर सामने आई, तो फिल्मी जगत के सभी लोग हक्के बक्के रह गए थे। जिया की मां ने उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार सूरज पंचोली को बताया। सूरज इस केस में हमेशा से खुद को बेकसूर बताते आए हैं। मुंबई की स्पेशल CBI कोर्ट ने जिया खान केस में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

सूरज पंचोली पर केस दर्ज किया गया

3 जून, 2013 की आधी रात को 25 वर्षीय जिया खान पॉश जुहू इलाके में सागर संगीत बिल्डिंग में अपने फ्लैट में लटकी पाई गई थी। कहा जाता है कि जिया आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज के साथ रिश्ते में थीं। जिया ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें सूरज पंचोली का नाम शामिल था। उस वक्त एक्टर सूरज पंचोली बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। मामले के एक हफ्ते बाद सूरज पर आईपीसी की धारा 306 के तहत कथित तौर पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

जिया खान की आत्मघाती प्रवृत्ति थी - सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल

सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने कहाकि, कोर्ट के बाहर मीडिया के सामने आरोप लगाना बहुत आसान है लेकिन सबूत से बड़ा कुछ नहीं है। कानून सबसे ऊपर है। न्यायालय ने सभी सबूतों के मद्देनजर सूरज पंचोली को बरी किया है...पुलिस और CBI ने जांच में यह पाया कि जिया खान की आत्मघाती प्रवृत्ति थी।

मैं हाई कोर्ट जाऊंगी - राबिया खान

जिया खान आत्महत्या मामले पर फैसला आने के बाद उनकी मां राबिया खान ने कहाकि, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पर फैसला आया लेकिन सवाल अभी भी है कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई? मैंने शुरू से कहा है कि यह हत्या का मामला है। मैं हाई कोर्ट जाऊंगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट मामला सीबीआई को सौंपा

इसके बाद, जिया की मां राबिया खान द्वारा बार-बार दी गई दलीलों और 3 जुलाई, 2014 को बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। अपने नोट में, जिया ने कथित तौर पर सूरज के साथ अंतरंग संबंधों के साथ-साथ कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की थी। मामले में अभियोजन पक्ष ने जिया की मां राबिया सहित 22 गवाहों के बयान दर्ज किए थे, जबकि वकील प्रशांत पाटिल सूरज के लिए पेश हुए थे।

सूरज पंचोली कौन हैं?

आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली (32 वर्ष) हैं। सूरज के दादा राजन पंचोली फिल्ममेकर थे। सूरज जिया खान के साथ रिलेशनशिप में थे। 2015 मे फिल्म हीरो से उन्होंने डेब्यू किया था। सलमान खान ने सूरज को लॉन्च किया था। एक्टर की डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही।

Updated on:
28 Apr 2023 01:23 pm
Published on:
28 Apr 2023 11:39 am
Also Read
View All

अगली खबर