
Jio financial Services
Jio Financial Services Launched: रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने नया जियोफाइनेंस ऐप (JioFinance App) लॉन्च कर दिया है। जियोफाइनेंस ऐप यूजर्स के लिए कई आकर्षक ऑफर लेकर आया है। यूजर्स इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर (Google Play Store), मायजियो (My Jio) और एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। बाजार के खुलने से पहले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्टॉक एक्सचेंजों को रेगुलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी कि
बीटा वर्जन के लॉन्च के बाद जियोफाइनेंस ऐप में कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडेक्ट्स और सर्विसेज को जोड़ा गया है।
इसमें होम लोन (Home Loan), म्यूचुअल फंड पर लोन (Mutual Funds), बैलेंस ट्रांसफर और प्रॉपर्टी के बदले में लोन शामिल है। कंपनी ने बताया कि ये लोन बेहद आकर्षक हैं। इसके अलावा कंपनी लाइफ, हेल्थ, टू-व्हीलर, मोटर इंश्योरेंस डिजिटली ऑफर कर रही है। इससे हमारे कस्टमर्स को बड़ी बचत होगी। Jio ने बताया कि सेविंग फ्रंट पर जियो पेमेंट बैंक लिमिटेड पर केवल 5 मिनटों में डिजिटल सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है
Updated on:
11 Oct 2024, 3:02 PM IST
Published on:
11 Oct 2024, 3:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.