2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twitter Trending: ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा ‘#जियो_तिवारी_जनेऊधारी’, जानिए क्या है पूरा मामला

Twitter Trending: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आज भारत में 'जियो तिवारी जनेऊधारी' ट्रेंड कर रहा है। अभी तक इस टेंड्र को टैग करते हुए हजारों ट्विट हो चुके हैं।

2 min read
Google source verification
azad.jpg

Jio Tiwari JaneuDhari Twitter Trending on ChandraShekhar Azad Jayanti

Jio Tiwari JaneuDhari Trending: मौजूदा समय को सोशल मीडिया का दौर कहा जाता है। सोशल मीडिया के जरिए सालों तक अनजान बना शख्स रातों-रात स्टार बन जाता है। वर्षों से अटका हुआ काम सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखने से हो जाता है। मौजूदा समय में चाहे बात खुशी की हो या गम की, लोग सोशल मीडिया पर जरूर लिखते हैं। किसी महान शख्सियत की जयंती, पुण्यतिथि या किसी अन्य खास मौके पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी बातों को लिखते हैं। करोड़ों लोग फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वाट्स एप जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट चला रहे हैं।

आज भारत में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर 'जियो तिवारी जनेऊधारी' ट्रेंड कर रहा है। अभी तक इस ट्रेंड को टैग करते हुए हजारों ट्विट हो चुके हैं। यहां जानिए इस ट्रेंड के पीछे की पूरी कहानी। दरअसल आज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती है। अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को अलीराजपुर रियासत के एक ब्राह्मण परिवार में भाभरा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सीताराम तिवारी था।

जनेऊ के साथ मूंछों को ताव देते सभी तस्वीरों में दिखे आजाद-
चंद्रशेखर आजाद की जितनी भी तस्वीरें हमलोगों की नजरों से गुजरी होगी, उन सभी में वो जनेऊ पहने अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आए हैं। ऐसे में आज उनकी जयंती के मौके पर जियो तिवारी जनेऊधारी ट्रेंड कर रहा हैं। चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार मनोज मुंतशिर ने उनपर लिखी अपनी कविता के जरिए उन्हें नमन किया है।

गीतकार मनोज मुंतशिर की कविता की लाइन-
जियो तिवारी, जनेऊधारी बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर की चंद्रशेखर आजाद पर लिखी एक कविता की लाइन है। मनोज मुंतशिर ने हैशटैग जियो तिवारी जनेऊधारी के साथ अपनी लिखी एक कविता की वीडियो फुटेज ट्विटर पर शेयर किया। जिसके बाद अन्य लोग भी इसी हैशटैग के साथ चंद्रशेखर आजाद को नमन कर रहे हैं। मनोज मुंतशिर ने चंद्रशेखर आजाद पर लिखी अपनी कविता का वीडियो फुटेज शेयर करते हुए लिखा कि ये कहानी है अमर बलिदानी, जनेऊधारी, श्री चंद्रशेखर तिवारी आजाद की।

एक यूजर ने लिखा- लेजेंट कभी नहीं मरते, आजाद को नमन-
मनोज मुंतशिर के ट्वीट के बाद कई लोगों ने हैशटैग जियो तिवारी जनेऊधारी के साथ चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। नीरज त्रिपाठी नामक एक यूजर ने लिखा कि लेजेंड कभी नहीं मरते। चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन। उनकी लाइन आजाद हूं, आजाद था और आजाद रहूंगा को याद करिए। जय हिंद।

प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने भी किया नमन-
अभी नामक एक यूजर ने #जियो_तिवारी_जनेऊधारी को टैग करते हुए लिखा कि हजारों भेडियों की भीड़ में एक अकेला भारी था, नाम उनका पंडित चंद्रशेखर आजाद तिवारी था। शत शत नमन। चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने भी उन्हें नमन किया है।

यह भी पढ़ेंः मरते दम तक आजाद रहे पं. चंद्रशेखर तिवारी, जानिए हम क्यों कहते हैं उन्हें 'आजाद'

आजाद पर लिखी कविता को लेकर मनोज मुंतशिर को झेलना पड़ा था विरोध-
यहां बताते चले कि चंद्रशेखर आजाद पर लिखी कविता - "मलते रह गए हाथ शिकारी... उड़ गया पंछी तोड़ पिटारी.. अंतिम गोली ख़ुद को मारी ... जियो तिवारी, जनेऊधारी" को लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर को विरोधों का सामना भी करना पड़ा था।

2020 में जब मनोज ने चंद्रशेखर आजाद पर यह कविता लिखी थी कि तब कई फिल्म समीक्षकों ने मनोज का यह कहते हुए विरोध जताया था कि आजाद जाति-धर्म से परे राष्ट्र के क्रांतिकारी आंदोलन में कुर्बान हुए। लेकिन मनोज मुंतशिर ने उन्हें तिवारी व जनेऊधारी बना दिया। हालांकि कई लोगों ने मनोज मुंतशिर का समर्थन भी किया था।