22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Reliance-Disney मर्जर के दिखे साइड इफेक्ट, JioHotStar में छंटनी शुरू, जानिए कितने कर्मी होंगे बाहर

JioHotstar: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो हॉटस्टार ने हाल ही में वायाकॉम18 और डिज्नी स्टार इंडिया के मर्जर के बाद अपने 1,100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 07, 2025

JioStar Layoff: रिलायंस इंडस्ट्रीज की एंटरटेनमेंट कंपनी जियो हॉटस्टार (JioHotstar) लगभग 1,100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। कंपनी यह फैसला वायाकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी (Disney) के नवंबर 2024 में हुए मर्जर के बाद ले रही है। मर्जर (Reliance-Disney Merger) के बाद बनी कंपनी का नाम जियोस्टार रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी प्रक्रिया एक महीने पहले शुरू हो चुकी है और जून 2025 तक जारी रहने की संभावना है। जियो मर्जर के बाद एक ही पोजीशन दोहराव को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठा रही है। कंपनी यह छंटनी मुख्य रूप से मार्केटिंग, फाइनेंस, कमर्शियल और कानूनी सेक्टर जैसे कॉर्पोरेट विभागों में कर रही है।

जेनरस सेवरेंस पैकेज देगी

जियोस्टार प्रभावित कर्मचारियों को ‘जेनरस सेवरेंस पैकेज’ दे रही है। इसमें कंपनी में नौकरी की अवधि के आधार पर 6 से 12 महीने की सैलरी दी जाएगी। जिन कर्मचारियों का कंपनी में एक साल पूरा हो गया है, उन्हें एक महीने की सैलरी और एक से 3 महीने का नोटिस पीरियड भी मिलेगा।

नोटिस पीरियड का मिलेगा वेतन

अगर कोई कर्मचारी एक साल पहले कंपनी में आया है तो उसे एक महीने का पूरा वेतन मिलेगा। इसी हिसाब से बाकी कर्मचारियों को भी मिलेगा। एक से तीन महीने का नोटिस होगा।

DHL भी करेगा छटनी

डीएचएल जर्मनी में इस वर्ष लगभग 8,000 लोगों की छंटनी करेगी। कंपनी 2027 तक एक अरब यूरो की बचत करने की योजना बना रही है और उसी रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है। डीएचएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोबियास मेयर ने बताया, कुल कार्यबल का एक फीसदी हिस्सा छंटनी का शिकार होगा।

ये भी पढ़े: Job Openings: Job Openings: बदला Employers का नजरिया, फरवरी में 26% फ्रेशर्स को मिली नौकरियां