
Exercise Agni Warrior: Indian Army Vs SAF
Joint Military Exercise: संयुक्त सैन्य अभ्यास अग्नि वारियर ( Agni Warrior XAW-2024) का 13 वां संस्करण का समापन हुआ। भारतीय सेना (Indian Army) और सिंगापुर सशस्त्र बलों (Singapore Armed Forces) के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास, 30 नवंबर 2024 को फील्ड फायरिंग रेंज, देवलाली (महाराष्ट्र) में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय अभ्यास 28 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक आयोजित किया गया। इसमें सिंगापुर सशस्त्र बल दल की भागीदारी देखी गई जिसमें सिंगापुर आर्टिलरी के 182 कर्मी शामिल थे और भारतीय सेना की टुकड़ी में आर्टिलरी रेजिमेंट के 114 कर्मी शामिल हैं।
भारतीय सेना ने आधिकारिक अकांउट से X पोस्ट से बताया कि अग्नि योद्धा अभ्यास XAW24 का 13वां संस्करण भारतीय सेना और सिंगापुर सशस्त्र बल SAF के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास 28 से 30 नवंबर 2024 तक देवलाली फील्ड फायरिंग रेंज DFFR, महाराष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है। द्विपक्षीय अभ्यास में व्यापक संयुक्त योजना, तैयारी और गोलाबारी का समन्वय शामिल है जो संयुक्त प्रक्रियाओं के विकास और दोनों देशों की सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सक्षम करेगा। इस आर्टिलरी अभ्यास ने भारतीय सेना और सिंगापुर सशस्त्र बल, SAF के बीच रक्षा सहयोग, अंतरसंचालनीयता और आपसी समझ को बढ़ाया है।
Updated on:
30 Nov 2024 02:19 pm
Published on:
30 Nov 2024 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
