4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव को कंगना ने बताया धर्मयुद्ध, बोली- मंडी से मुझे प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस को खूब मिर्ची लगी

Lok Sabha Elections: कंगना ने गुरुवार को मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर में मंडल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

less than 1 minute read
Google source verification
kangana.jpg

कंगना ने गुरुवार को मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर में मंडल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर इकट्ठा किए गए चंदे को भाजपा का स्कैम बताया था।

2024 का लोकसभा चुनाव एक धर्मयुद्ध

अभिनेत्री ने कहा, “कांग्रेस को होश नहीं रहा है और कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं। देश में कांग्रेस द्वारा कुबुद्धि और कुराजनिति के खिलाफ भाजपा को लड़ना है। राम मंदिर को मुगलों द्वारा तोड़ देने के बावजूद भगवान राम से जुड़े साक्ष्य वहां मौजूद थे। लेकिन, इसके बावजूद कांग्रेस भगवान राम और मंदिर को काल्पनिक बता रही है। कांग्रेस पार्टी सेना और शहीदों को लेकर अभद्र टिप्पणी करती है। भाजपा का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रवाद है और लोकसभा चुनाव-2024 एक धर्मयुद्ध है।”

मंडी से मुझे प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस को खूब मिर्ची लगी

कंगना रनौत ने कहा, “मंडी संसदीय क्षेत्र से मुझे पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा होने पर कांग्रेस पार्टी को खूब मिर्ची लगी है। कांग्रेस पार्टी नेताओं ने उनके खिलाफ कई अभद्र बातें कहीं। लेकिन, अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी बालीवुड स्टार हेमा मालिनी के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने से पीछे नहीं हटे हैं।” कंगना ने कहा, “75 वर्षीय बुजुर्ग हेमा मालिनी के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा बोलना या कहना शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आज तक किसी को सम्मान नहीं दिया है।”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: जहरीले सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन PM मोदी पर नहीं, ममता का BJP पर निशाना

Story Loader