30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने काटा टिकट तो पूर्व मुख्यमंत्री पाला बदलने के लिए तैयार, कांग्रेस में जाने का दिया संकेत

BJP MP Sadananda Gowda may join Congress tomorrow: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डीवी सदानंद गौड़ा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 18 Mar 2024, 4:59 PM IST

  BJP MP Sadananda Gowda may join Congress tomorrow

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डीवी सदानंद गौड़ा लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दे सकते हैं। दरअसल, सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सच है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के नेताओं ने उनसे संपर्क किया है और वह जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बता दें कि बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काटकर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को टिकट दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अपना टिकट कटने से नाराज हैं।

पार्टी ने मुझे शर्मिंदा किया

बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम गौड़ा ने कहा कि वह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस बारे में अपने परिवार से बात करने के बाद फैसला करना चाहता हूं। हालांकि मैंने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की, लेकिन शुभचिंतकों और नेताओं ने मुझे चुनाव में उतरने के लिए मजबूर किया पर पार्टी ने मुझे शर्मिंदा किया।

शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर से दिया टिकट

भाजपा ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष गौड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सच है कि मुझसे अन्य लोगों ने संपर्क किया है, यह भी सच है कि हमारी पार्टी के नेताओं ने भी मुझसे संपर्क किया और चर्चा की। कल रात हमारी पार्टी के एक प्रमुख पदाधिकारी मेरे पास आए और मुझे समझाने की कोशिश की। विभिन्न चीजें हो रही हैं।

डीके शिवकुमार बोले आते है तो स्वागत करेगी पार्टी

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस में शामिल होते हैं तो वह और उनकी पार्टी उनका स्वागत करेगी।

ये भी पढ़ें: दुकानदार ने लाउडस्पीकर पर बजाया हनुमान चालीसा, दूसरे समुदाय के लड़कों ने कर दी जमकर धुनाई, देखें वीडियो