1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में बारिश से भारी तबाही, नाले में बहे पुलिस के दो जवान, करंट से छात्रा की मौत पर लोगों में आक्रोश

Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक में बारिश से भारी तबाही मची है। सिलिकन सिटी बेंगलुरु, कोप्पल सहित राज्य के कई जिलों में जलप्रलय जैसी स्थिति बन गई है। जगह-जगह जलजमाव से लोगों का जन जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

2 min read
Google source verification
karnataka_heavy_rain.jpg

karnataka Heavy Rain two Police jawan fall in Drawn one girl dead due to Current

Karnataka Heavy Rain: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में भारी बारिश से तबाही मची है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सिलिकन सिटी बेंगलुरु की हालत भी दयनीय हो गई है। बेंगलुरु के यमलुर इलाके में, सभी मुख्य सड़कों और चौराहे पर पानी भर गया है, जिससे अपार्टमेंट के निवासियों को ट्रैक्टरों में आने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सड़कों पर गाड़ियां तैरती नजर आ रही हैं। बेंगलुरू में कई जगहों पर स्कूली बच्चों को भी ट्रैक्टरों में उनके घरों से मुख्य सड़कों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों की सहायता और परिवहन के लिए यमलूर में नाव की मदद लेनी पड़ रही है। जलजमाव के कारण बेंगलुरु में एक छात्रा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण 23 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि बीकॉम की स्टूडेंट अखिला स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान जलमग्न सड़क पर उसकी स्कूटी असंतुलित हो गई। खुद को गिरने से बचाने के लिए अखिला ने सड़क किनारे स्थित बिजली पोल को पकड़ा। लेकिन बिजली पोल में करंट दौड़ रही थी। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

यह घटना बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन के इलाके में घटी। जलजमाव के अलावा अखिला की मौत से स्थानीय लोगों में राहत है। अखिला एक निजी स्कूल में काम करती थी। इस घटना के बाद लोगों ने इस संबंध में बेंगलुरु विद्युत आपूर्ति बोर्ड कंपनी (बेसकॉम) की लापरवाही पर सवाल उठाया है।


दूसरी ओर कर्नाटक के कोप्पल जिले के येलबर्ग तालुक के बांधला गांव में मंगलवार को ओवरफ्लो होने के बाद नाले में बह गए दो पुलिसकर्मियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। पुलिस के अनुसार, बह गए पुलिसकर्मियों की पहचान मुंदरागी पुलिस स्टेशन से जुड़े महेश और निंगप्पा के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब वे ड्यूटी से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें - बेंगलुरु: बुलडोज़र और ट्रैक्टर से ऑफिस जा रहे हैं लोग, सड़कों पर चली नाव, देखें Video


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया कि कोप्पल तालुक के हिरेहल्ला बांध के चारों फाटकों से पानी छोड़े जाने के कारण नाला उफान पर था। इस बीच, अधिकारियों को नागम्मा कवालुरु (52) का शव मिला, जो सोमवार शाम बाढ़ में बह गया था। उसका शव कर्नाटक के गडग जिले में 1.5 किलोमीटर दूर मिला था। इधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कर्नाटक सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में आगे भी बारिश की आशंका जताई गई है।