
कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या (Photo Patrika)
कर्नाटक के मैसूर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिद्धराजू नामक एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका दर्शिता की हत्या कर दी। यह घटना 23 अगस्त 2025 को सालिग्राम के एक लॉज में हुई। सिद्धराजू ने दर्शिता को मिलने के लिए बुलाया और कथित तौर पर उसके हाथ बांधकर उसे बेबस किया, फिर उसके मुंह में विस्फोटक रखकर ब्लास्ट कर दिया, जिससे दर्शिता की मौके पर ही मौत हो गई।
सिद्धराजू ने लॉज में चेक-इन करते समय खुद को दर्शिता का पति बताया। उसने लॉज कर्मचारियों से खाना लेने के बहाने बाहर जाने की बात कही और बाद में वापस लौटकर दावा किया कि कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा। उसने कर्मचारियों से दरवाजा काटने को कहा। जब कमरा खोला गया, तो दर्शिता का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें थीं।
पुलिस को मौके से दो मीटर लंबा बिजली का तार मिला, जिसके आधार पर शक है कि सिद्धराजू ने घरेलू सामग्री से विस्फोटक बनाया। उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि दर्शिता की मौत मोबाइल चार्जर से बिजली के झटके के कारण हुई। हालांकि, फॉरेंसिक जांच ने साफ कर दिया कि मौत विस्फोटक ब्लास्ट से हुई।
पुलिस ने सिद्धराजू को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि विस्फोटक कैसे और कहां से तैयार किया गया, और क्या इस अपराध में कोई और शामिल था। फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोटक के प्रकार और उसकी संरचना का विश्लेषण कर रहे हैं।
प्रेमी सिद्धराजू दर्शिता से शादी करना चाहता था लेकिन पहले से शादीशुदा होने की वजह से मृतका ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। इस बात से गुस्साए सिद्धराजू ने यह भयानक कदम उठाया।
Published on:
27 Aug 2025 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
