इस बयान पर पलटवार करते हुए आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मैं दिल्ली के पूर्वांचली नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को घुसपैठिया कहा था, तब मनोज तिवारी कहां थे। पूर्वांचल मोर्चा कहां था?" उन्होंने कहा, " जब मेरे निर्वाचन क्षेत्र में छठ घाट को नष्ट किया गया था, तब मनोज तिवारी कहां थे? हमने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें बताया गया कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, क्योंकि वे आप को वोट देते हैं।" यह विवाद तब पैदा हुआ, जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली विधानसभा में कथित मतदाता अनियमितताओं के बारे में चिंता जताने के लिए चुनाव आयोग से मुलाकात की।