राष्ट्रीय

केरल: राज्यपाल के इस्तीफे के आदेश को चुनौती, 9 कुलपतियों ने खटखटाया HC का दरवाजा

केरल के 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने इस्तीफा देने के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आदेश को चुनौती देते हुए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट 9 वाइस चांसलरों की याचिकाओं पर विचार करने के लिए आज शाम 4 बजे विशेष बैठक करने वाला है।

2 min read
kerala high court

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के राज्य के 9 यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर से इस्तीफे मांगे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। राज्यपाल ने मोहम्मद खान ने सोमवार सुबह तक इस्तीफा देने के लिए कहा। इस मामले में अब वाइस चांसलरों ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने केरल के राज्यपाल के आदेश को चुनौती देते हुए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट 9 वाइस चांसलरों की याचिकाओं पर विचार करने के लिए आज शाम 4 बजे विशेष बैठक करने वाला है। राज्यपाल के इस आदेश के बाद केरल में राजनीतिक बवाल बढ़ गया है। राज्यपाल के आरोपों को छूठा बताते हुए कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गोपीनाथ रवींद्रन ने कहा कि वे अपना इस्तीफा नहीं देंगे। एक वीसी का इस्तीफा वित्तीय अनियमितताओं और खराब व्यवहार के कारण होता है। लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आदेश को चुनौती देते हुए 9 विश्वविद्यालय के कुलपति केरल उच्च न्यायालय पहुंच गए है। इस मामले में केरल उच्च न्यायालय ने सुनवाई करने के लिए आज शाम 4 बजे विशेष बैठक बुलाई है। राज्यपाल के इस आदेश के प्रदेश में राजनीतिक माहौल भी काफी गर्माया हुआ है।

यह भी पढ़ें- केरल पुलिस का पीएफआई के खिलाफ बड़ा एक्स, कई ठिकानों पर मारी रेड


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि यह एक अलोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरएसएस के टूल की तरह काम कर रहे हैं। सीएम विजयन का कहना है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपनी शक्तियों से अधिक शक्तियों का प्रयोग कर रहे है। उनके यह निर्देश अलोकतांत्रिक है और कुलपतियों की शक्तियों का अतिक्रमण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल का पद संविधान की गरिमा को बनए रखे के लिए होता है, ना कि सरकार के खिलाफ।

यह भी पढ़ें- केरल के पलक्कड़ बड़ा हादसा, 2 बसों की टक्कर 9 लोगों की मौत, कई घायल



बता दें कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जिन 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। राज्यपाल के निर्देश के अनुसार, केरल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, केरल मत्स्य पालन और महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय, कन्नूर विश्वविद्यालय, एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कालीकट विश्वविद्यालय और थुंचथ एज़ुथाचन मलयालम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से इस्तीफे मांगे है।

Published on:
24 Oct 2022 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर