31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar: CM नीतीश के करीबी मंत्री की बेटी शांभवी को चिराग पासवान ने बनाया उम्मीदवार, जानिए इनके बारे में

Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने खाते की सभी पांच सीटों के लिए शनिवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

2 min read
Google source verification
shambhavi_chaudhary.jpg

Lok Sabha Elections 2024 एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने खाते की सभी पांच सीटों के लिए शनिवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोजपा (रा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को समस्तीपुर से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल खालिक ने एक प्रेस बयान जारी कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। लोजपा (रा) के कोटे में गई वैशाली सीट से वीणा देवी प्रत्याशी बनाई गई हैं। जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी तथा हाजीपुर से चिराग पासवान प्रत्याशी होंगे।

शांभवी के पति शायन ने एलजेपी प्रमुख से की थी मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली में शांभवी के पति शायन ने चिराग पासवान से मुलाकात की थी। बैठक के बाद चिराग ने शांभवी को जमुई (SC) या समस्तीपुर (SC) सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया था। फिर बाद में चिराग ने जमुई सीट से अपने रिश्तेदार अरुण भारती को मैदान में उतार दिया, जिन्होंने हाल ही में अपना नामांकन किया है। शांभवी के दादा महावीर चौधरी राज्य में पिछली कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री थे।

शांभवी चौधरी ने लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पढ़ाई की हैं। इसके अलावा उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से सोसिओलोजी में डॉक्टरेट कर रखी हैं। फिलहाल, शांभवी चौधरी पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में डायरेक्टर हैं। स्कूल की सारी जिम्मेदारी शांभवी संभालती हैं।

बिहार BJP लिस्ट

पश्चिम चंपारण -डॉ. संजय जयसवाल
पूर्वी चंपारण - राधा मोहन सिंह
मधुबनी - अशोक कुमार यादव
अररिया - प्रदीप कुमार सिंह
दरभंगा - गोपाल जी ठाकुर
मुजफ्फरपुर - राज भूषण निषाद
महाराजगंज - जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
सारण - राजीव प्रताप रूडी
उजियारपुर - नित्यानंद राय
बेगूसराय- गिरिराज सिंह
पटना साहिब - रवि शंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र- राम कृपाल यादव
आरा - आर.के. सिंह
बक्सर - मिथिलेश तिवारी
सासाराम (अजा) - शिवेश राम
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह
नवादा - विवेक ठाकुर

बिहार JDU लिस्ट

पूर्णिया-संतोष कुशवाहा
किशनगंज-मास्टर मुजाहिद आलम
कटिहार-दुलालचंद गोस्वामी
गोपालगंज-आलोक सुमन
भागलपुर-अजय मंडल
नालंदा-कौशलेंद्र कुमार
झंझारपुर-रामप्रीत मंडल
सीवान- विजय लक्ष्मी
मुंगेर-ललन सिंह
बांका-गिरधारी यादव
सुपौल-दिलेश्वर कामत
मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव
जहानाबाद- चंदेश्वर चंद्रवंशी
शिवहर-लवली आनंद
सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर
वाल्मीकिनगर-सुनील महतो