
Jawhar Sircar
Kolkata Rape and Murder case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में महिला ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार के बाद हत्या मामले (Kolkata Doctor Murder Case) में पूरा देश न्याय मांग रहा है। कोलकाता रेप और मर्डर केस का विरोध दुनियाभर में जारी है। कई राज्यों में रेप-मर्डर केस को लेकर प्रोटेस्ट जारी है। सोशल मीडिया पर भी न्याय की मांग को लेकर पोस्ट किए जा रहें हैं। इसी बीच अभी-अभी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल में TMC राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। सांसद ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि मैंने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है।
सीएम ममता बनर्जी को लिखे अपने पत्र में जवाहर सरकार ने पार्टी में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर वह तुरंत कोई सख्त कदम उठाएंगी। वह पुरानी ममता बनर्जी की तरह इसपर एक्शन लेंगी। सीएम ने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कदम उठाया भी तो बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने उम्मीद जताई की राज्य में जल्द ही शांति बहाल होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
Updated on:
8 Sep 2024, 1:38 PM IST
Published on:
8 Sep 2024, 12:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.