4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सांसद बनी कोन्याक

- सदन में शोरशराबे के बीच करवाया विधाई कार्य

less than 1 minute read
Google source verification
राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सांसद बनी कोन्याक

राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सांसद बनी कोन्याक

नई दिल्ली। नगालैंड से पहली महिला सांसद के रूप में राज्यसभा पहुंचने वाली एस. फांगनोन कोन्याक मंगलवार को संसद के सर्वोच्च सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सांसद भी बन गई। संसद के किसी भी सदन या राज्य विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली वे राज्य की दूसरी महिला हैं। कोन्याक भाजपा के टिकट पर अप्रैल 2022 में राज्यसभा की सदस्य चुनी गई थी।

मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में विपक्षी सदस्यों की मणिपुर मुद्दे को लेकर नारेबाजी व हंगामे के बीच दोपहर बाद पेश किए गए सविंधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (पांचवा संशोधन) विधेयक 2022 पर चर्चा के दौरान राज्यसभा की अध्यक्षता की और विधेयक पर मत विभाजन भी करवाया।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गत 17 जुलाई को उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन करते हुए पहली बार महिला सदस्यों को पचास फीसदी हिस्सेदारी दी है। इसके तहत पैनल में मनोनीत आठ सदस्यों में शामिल चार महिलाओं में कोन्याक के अलावा पीटी ऊषा, एनसीपी की डॉ. फौजिया खान व बीजद की सुलता देव भी हैं। ये चार महिला सदस्य पहली बार राज्यसभा सदस्य बनी हैं। प्रसिद्ध एथलीट पीटी ऊषा को गत वर्ष जुलाई में राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया था।

Story Loader