
Kozhikode Train Fire Incident Accused Shahrukh Saifi Send to Police Custody for 11 days
Kozhikode Train Fire Incident: ट्रेन में साथी यात्रियों पर पेट्रोल छिड़कर तीन लोगों की जान लेने वाले दिल्ली के शाहीन बाग निवासी शाहरुख सैफी को 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। शाहरुख केरल के कोझिकोड ट्रेन आग कांड का मुख्य आरोपी है। उसे शुक्रवार दोपहर बाद कोझिकोड के चीफ ज्यूडिशियन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कोर्ट से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की। लेकिन कोर्ट ने शाहरुख सैफी को 11 दिनों की हिरासत में भेजने का फैसला दिया। मालूम हो कि 24 वर्षीय सैफी का अभी कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्योंकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी से हिरासत में लिए जाने के समय वो खुद चोटिल हालत में था। गुरुवार को मेडिकल जांच में पता चला उसे पीलिया से ग्रसित होने का संदेह मिला। बाद में कोझिकोड मजिस्ट्रेट ने सैफी को 11 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया।
रत्नागिरी ले जाने की तैयारी में केरल पुलिस-
न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद केरल पुलिस सैफी से पूछताछ कर सबूत जुटाने की प्रक्रिया में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रत्नागिरी ले जाएंगे, जहां से बुधवार को केंद्रीय एजेंसी की मदद से महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने उसे गिरफ्तार किया। रविवार की रात दिल्ली के रहने वाले सैफी ने साथी यात्रियों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जब ट्रेन कोझिकोड से कन्नूर जा रही थी। चलती ट्रेन से कूदने के बाद दो वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य झुलस गए थे।
अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी आगजनी-
रविवार (2 अप्रैल) को रात लगभग 9.45 बजे अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन में आगजनी के हमले में एक बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य घायल हो गए थे। सैफी को 4 अप्रैल को महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर संदिग्ध के चेहरे और सिर पर चोटें आई थीं और उसने महाराष्ट्र के रत्नागिरी के एक अस्पताल में इलाज कराया था।
यूट्यूब चैनल भी चलाता था शाहरुख सैफी
इधर दिल्ली के शाहीन बाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी शाहरुख सैफी ने 539 सब्सक्राइबर्स के साथ एक यूट्यूब चैनल चलाता था। आईएएनएस द्वारा जुटाई गई जानकारी से इस बात की जानकारी सामने आई है। फर्नीचर बनाने में अपनी प्रतिभा का माहिर सैफी ने विभिन्न वीडियो में अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिनमें से कुछ को 90,000 से अधिक बार देखा गया। हालांकि, स्वतंत्र रूप से आईएएनएस द्वारा चैनल की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
शाहरुख की कहानी जान परिवार और पड़ोसी सदमें में
कोझिकोड ट्रेन आग की घटना में शाहरुख के मुख्य आरोपी होने के बारे में परिवार और अधिकांश पड़ोसी सदमे में हैं। नाम न छापने की शर्त पर उनके एक पड़ोसी ने कहा कि उसने एक साल पहले अपने यूट्यूब चैनल एटदरेट शाहरुख सैफी स्कार पेंटरी 883 पर वीडियो अपलोड करना शुरू किया था और उसने अब तक छह वीडियो अपलोड किए हैं। उसके हर वीडियो को हजारों में देखा गया है।
यह भी पढ़ें - कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के आरोपी पर ऐक्शन, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Updated on:
07 Apr 2023 06:21 pm
Published on:
07 Apr 2023 05:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
