लद्दाख: प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ गाया ‘वंदे मातरम’; देखें वीडियो
देशभर में आज दिवाली की धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी सैनिकों के साथ दीवाली मनाने के लिए कारगिल पहुंचे हैं, जहां उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि "मेरे लिए तो सालों से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच आकर बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकास आपके बीच है। मेरा सौभाग्य है मुझे सालों से दिवाली आपके बीच बॉर्डर पर आकर आपके साथ मनाने अवसर मिल रहा है।" इसके साथ ही उन्होंने सैनिकों के साथ वंदे मातरम भी गाया।