19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन गिरफ्तार, ड्रग्स सिंडिकेट और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी कथित लेडी डॉन नेहा को दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हथियार सप्लाई के खुलासे हुए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 19, 2026

लॉरेंस बिश्नोई (X)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका दिया है। गैंग से जुड़े ड्रग्स और अवैध हथियारों के सिंडिकेट में सक्रिय कथित "लेडी डॉन" खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा (जिसे 'मैडम जहर' भी कहा जाता है) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन

नेहा को गैंग के प्रमुख शूटर बॉबी कबूतर (असली नाम महफूज अली) की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले 7 साल से मिलकर गैंग की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। नेहा उत्तर-पूर्व दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जिसकी आड़ में ड्रग्स की सप्लाई और अन्य अवैध काम किए जाते थे।

गिरफ्तारी में अवैध हथियार भी बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास एक ऑपरेशन में नेहा, बॉबी कबूतर और दो अन्य आरोपियों मोहम्मद राजी खान व शाहबाज को SUV में सवार हालत में दबोचा। उनके पास अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं, जिसके चलते आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

बॉबी कबूतर मुख्य शूटर

बॉबी कबूतर लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का मुख्य शूटर माना जाता है। वह पिछले 7-10 साल से फरार था और दिल्ली पुलिस की वांछित सूची में शामिल था। जांच में उसका नाम कई संगीन मामलों में आया है-

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (मई 2022): उसने मूसेवाला की रेकी (मूवमेंट और रूट की जानकारी) की थी, जिसे हमलावरों तक पहुंचाया गया।
  • जाफराबाद डबल मर्डर (दिसंबर 2025): दो भाइयों फज़ील और नादिम पर 48 गोलियां चलाई गईं (35 लगीं), जिसमें बॉबी मुख्य शूटरों में शामिल था।
  • अन्य हत्याएं और हथियार सप्लाई: वह सलीम पिस्टल जैसे तस्करों से हथियार लाता था, जिनके तार पाकिस्तान से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। ग्रेटर कैलाश जिम मालिक नादिर शाह हत्या में भी लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप।

लेडी डॉन का बढ़ता नेटवर्क

गैंग में महिलाओं की भूमिका बढ़ती जा रही है। इससे पहले चंडीगढ़ की दीपा और जोया खान जैसी लेडी डॉन गिरफ्तार हो चुकी हैं। नेहा की गिरफ्तारी से ड्रग्स, हथियार सप्लाई और वसूली के नेटवर्क की नई परतें खुल रही हैं। पुलिस अब पूछताछ में जुट गई है ताकि पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश हो सके।