3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कई राज्यों को जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली के कुछ स्थानों (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुरारी, करावल नगर, सीमापुरी, सफदरजंग) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी और बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना है

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Feb 09, 2022

Light rain in parts of Delhi, IMD predicts snowfall in Himachal and Uttarakhand

Light rain in parts of Delhi, IMD predicts snowfall in Himachal and Uttarakhand

Weather update: देश की राजधानी दिल्ली सही आसपास के इलाकों में कल शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है और मध्यम स्तर पर बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, कई दिनों तक बादल छाए रहने की भी संभावना है।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली के कुछ स्थानों (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुरारी, करावल नगर, सीमापुरी, सफदरजंग) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी और बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) 'खराब' श्रेणी में है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 245 दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना

आज दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज थोड़ी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक चक्रवाती प्रसार उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, और ओडिशा में अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बर्फबारी की भी जताई संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की भविष्यवाणी भी की है।

इन इलाकों में घना कोहरा

आईएमडी ने यह भी अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट या सकती है

आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

यह भी पढ़े - मौसम अलर्ट: इस दिन हो सकती है बारिश

Story Loader