2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानलेवा बना मानसून, UP में 43, बिहार में 40 और बंगाल में… आसमान से बरसी मौत

Lightning Strike Death: उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 80 लोगों से ज्यादा की जान चली गई। कई स्थानों पर बाढ़ (Flood) जैसे हालात बने हुए हैं।

2 min read
Google source verification
thunder strom lighting

Lightning Strike Death: उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 80 लोगों से ज्यादा की जान चली गई। इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। UP में बिजली गिरने से 43, डूबने से 9 और सर्पदंश से 2 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से एक महिला, उसके नाबालिग पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल में 20 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के समय बिजली गिरी, उस समय कक्षा में छात्रों की पढ़ाई चल रही थी।

बिहार में गई कई लोगों की जान

बिहार में एक जुलाई से अब तक बिजली गिरने से मरने वालों की कुल संख्या 42 हो गई। दरअसल, UP, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई एरिया में लगातार भारी बारिश हो रहे है। ऐसे में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

जानें UP का हाल


रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 16 जिलों के 923 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। UP के 16 जिलों बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती,बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, गोरखपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद और आजमगढ़ के कुल 923 गांवों की 18 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं।

UP और बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी यूपी के पूर्वी हिस्सों में लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने तथा पश्चिमी भागों में भी अनेक जगहों पर बारिश होने की संभावना है। IMD ने बताया कि कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं आज बिहार के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है।

Story Loader