बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गयी तथा एक अन्य झुलस गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोचिंग से घर लौट रहे बच्चे बारिश से बचने के लिए खरकनी गांव के निकट पेड़ के नीचे छिप गए थे। इसी बीच वज्रपात की चपेट में आने से महेंद्र साह के 11 वर्षीय पुत्र आदर्श और रवींद्र साहू की 10 वर्षीय पुत्री शबनम की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि रवींद्र साहू की दूसरी पुत्री रिया गंभीर रूप से झुलस गयी। सूत्रों ने बताया कि रिया को उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Updated on:
29 Jun 2024 06:55 pm
Published on:
29 Jun 2024 06:53 pm