India Attacks Pakistan Live Updates: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करीब दो हफ्ते बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक की है। भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के कई ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। पल-पल की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए पत्रिका के साथ।
Operation Sindoor LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं। यह जवाबी कार्रवाई मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को की गई, जिसे सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया है।
सेना की यह सर्जिकल स्ट्राइक बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में की गई, जो आतंकियों के प्रमुख ठिकाने माने जाते हैं। यह ऑपरेशन ना सिर्फ सैन्य शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी है कि भारत अपने नागरिकों पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा।