4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवार तय होना बाकी, प्रचार में भाजपा ने झोंकी जान

Lok sabha election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर देश भर की निगाहें लगी हैं जहां से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने बीफ, सुभाष चन्द्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताने, व 2014 में देश की आजादी वाले बयानों को लेकर रनौत को घेरना शुरू कर दिया है। पढ़िए शादाब अहमद की विशेष रिपोर्ट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 10 Apr 2024, 11:08 AM IST

Lok sabha election 2024

बर्फीले पहाड़ों वाले हिमाचल प्रदेश में यों तो एक जून को मतदान होना है लेकिन नेताअेां के सियासी बयानों ने पहाड़ों में 'गर्माहट' ला दी है। बयानों की इस गर्मी से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनावी संघर्ष भी रोचक होने वाला है। हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं। पिछली बार इनमें से तीन पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। दीगर बात यह है कि हिमाचल की मंडी सीट पर देश भर की निगाहें लगी हैं जहां से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। पिछली बार यहां से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह चुनावी जीती थी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में जो माहौल बना उसमें पार्टी की काफी फजीहत भी हुई है।

कंगना के विवादित बयानों पर घेरने की कोशिश

विक्रमादित्य बीफ, सुभाष चन्द्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताने, व 2014 में देश की आजादी वाले बयानों को लेकर रनौत को घेरना शुरू कर दिया है। रनौत ने भी पलटवार कर विक्रमादित्य पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। हालांकि कंगना ने सफाई दी है कि वे गोमांस या किसी अन्य प्रकार के लाल मांस का सेवन नहीं करती। अपने खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को कंगना ने शर्मनाक बताया है। साथ ही कहा है कि वे दशकों से योग और आयुर्वेदिक जीवन शैली की वकालत और प्रचार कर रही है। कांग्रेस अभी उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में प्रचार की रंगत दोनों ही दलों के उम्मीदवार सामने आने पर ही सामने आएगी।

भाजपा ने चारों सीटों पर उम्मीदवार तय किए

भाजपा ने चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर रखे हैं। चारों ही सीट पर भाजपा का प्रचार तेजी से चल रहा है। कांग्रेस में उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। ऐसे में प्रचार के मामले में कांग्रेस पिछड़ी हुई है।