3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok sabha election 2024: तिरुचिरापल्ली में जेपी नड्डा के रोड शो नहीं मिली इजाजत

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रोड़ शो की इजाजत नहीं मिलने के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर से मिलकर अनुमति मांगेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Lok sabha election 2024

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रविवार को होने वाले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड़ शो को जिला प्रशासन ने इजाजत देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद जेपी नड्डा ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर से मुलाकात रोड़ शो की इजाजत मांगेंगे। इससे एक दिन पहले, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने तमिलनाडु के अरियालुर में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने विकास में लंबी छलांग लगाई है।


[typography_font:14pt;" >इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भारत का बढ़ा 6 फीसदी उत्पादन

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि 2024 में जब पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भारत का उत्पादन और निर्यात छह गुना बढ़ गया है। 2014 में आप एक मोबाइल फोन ले जाते थे जो चीन में बना होता था। आज, आप एक मोबाइल फोन ले जा रहे हैं जिस पर लिखा है, 'मेड इन इंडिया'। 97 प्रतिशत मोबाइल का उत्पादन और विनिर्माण भारत में किया जा रहा है।

Story Loader