4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी संविधान को खत्म करना…राहुल गांधी ने भाजपा सांसद के बयान पर बोला हमला

Lok sabha election 2024: भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के संविधान में बदलाव वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना है

less than 1 minute read
Google source verification
Rahul gandhi on anant kumar hegde

कर्नाटक से भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। हेगड़े ने अपने बयान में संविधान के ज्यादात्तर हिस्सों को फिर से लिखने की आवश्यकता बताई है। जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने हमला बोला है। राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी और भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS पर भी जमकर निशाना साधा है।

हम कामयाब नहीं होने देंगे

उन्होंने आगे कहा कि हम आजादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र कामयाब नहीं होने देंगे और आखिरी सांस तक संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करते रहेंगे। संविधान का हर सिपाही, खास तौर पर दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक, अपनी आवाज उठाएं, INDIA आपके साथ है।

भाजपा नेता ने दिया था ये बयान

दरअसल, उत्तर कन्नड़ से मौजूदा सांसद हेगड़े ने कहा, “आप सभी को भाजपा को 400 से अधिक सीटें जीतने में मदद करनी चाहिए। बीजेपी को क्यों चाहिए 400+ सीटें? कांग्रेस नेताओं ने अतीत में संविधान में बदलाव किए और इसे इस तरह बनाया कि इसमें हिंदू धर्म को सामने न रखा जाए। हमें इसे बदलना होगा और अपने धर्म को बचाना होगा।' लोकसभा में हमारे पास पहले से ही दो-तिहाई बहुमत है, और राज्यसभा में हमारे पास संविधान में संशोधन करने के लिए बहुमत नहीं है। 400+ सीटें हासिल करने में हमें मदद करेंगे।

Story Loader