
lok sabha election 2024 Result: भारतीय जनता पार्टी के "राम" अरुण गोविल चुनावी दंगल में छह हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा ने बढ़त ले ली है। गौरतलब है कि भाजपा ने बड़े जोरशोर के साथ यहां से लोकसभा के चुनावी दंगल की शुरुआत की थी। भाजपा की रणनीति थी कि राशन के साथ राम के सहारे पूरी चुनावी दंगल को धार दिया जाए। उत्तर प्रदेश में फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
गौरतलब है कि मेरइ से रामानदं सागर की रामायण में राम बन चुके अरुण गोविल का लोकसभा चुनाव पहली बार लड़ाया गया है। इसके लिए स्थानीय सांसद का टिकट काट दिया गया था। 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े अंतर से यहां चुनाव जीता था। मेरठ में मतगणना बहुत तेजी से जारी है।
Updated on:
04 Jun 2024 09:28 am
Published on:
04 Jun 2024 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
