4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election: बंगाल के कूचबिहार में चुनाव बीच पथराव, TMC ने BJP बूथ अध्यक्ष को पीटा

बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके में BJP कार्यकर्ता के घर के बाहर बम मिला है। साथ ही कूचबिहार में ही चांदमारी इलाके में BJP के बूथ अध्यक्ष लाब सरकार के साथ मारपीट हुई है। BJP नेता के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के बीच हिंसा की खबर सामने आई हैं। बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके में BJP कार्यकर्ता के घर के बाहर बम मिला है। साथ ही कूचबिहार में ही चांदमारी इलाके में BJP के बूथ अध्यक्ष लाब सरकार के साथ मारपीट हुई है। BJP नेता के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। TMC पर हमले का आरोप लगाया गया है। कूचबिहार के चांदमारी इलाके में ही जमकर पथराव हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों तरफ से लोगों को पत्थर चलाते हुए देखा जा सकता है।

TMC कार्यकर्ता भी हुए घायल

पश्चिम बंगाल में गुरुवार 18 अप्रैल रात भी हिंसा हुई, जब TMC के दो कार्यकर्ताओं पर अज्ञात हमलावरों ने अटैक कर दिया। कूचबिहार में हुए इस हमले में दोनों TMC कार्यकर्ता घायल हो गए। उत्तर बंगाल विकास मंत्री और TMC के दिनहाटा MLA उदयन गुहा ने BJP पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।

BJP ने किया इनकार

BJP के एक स्थानीय नेता ने TMC कार्यकर्ताओं पर हुए हमले में हाथ होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ये TMC की अंदरुनी कलह है। इसमें बीजेपी का हाथ नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि TMC कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।