2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड कांग्रेस में तांडव जारी, खंडूरी के बेटे ने दिया इस्तीफा

Lok Sabha Elections 2024 : उत्तराखंड कांग्रेस में अभी लोकसभा चुनाव 2024 की सीटों पर नाम तक फाइनल नहीं हुए हैं। इससे पहले ही इस्तीफे और त्यागपत्र का दौर शुरू हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
manish_khanduri_quits_congress_likely_to_join_bjp.png

Lok Sabha Elections 2024 : उत्तराखंड कांग्रेस में अभी लोकसभा चुनाव 2024 की सीटों पर नाम तक फाइनल नहीं हुए हैं। इससे पहले ही इस्तीफे और त्यागपत्र का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी के बेटे और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के भाई मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर दी है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल अपना इस्तीफा दे दिया। मनीष खंडूरी ने कहा, "मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा में लिया गया है।"

गौरतलब है कि उत्तराखंड कांग्रेस में जबरदस्त भगदड़ मची हुई है। बहुत तेजी से कांग्रेस के नेता पाला बदल रहे हैं। खंडूरी से पहले भी कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

Story Loader