कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव-2024 में खर्च के लिए 1.40 करोड़ रुपए दिए। राजनीतिक दलों की ओर से लोकसभा चुनाव में 'आंशिक चुनाव व्यय विवरण' की जानकारी देने के बाद चुनाव आयोग ने इसे सार्वजनिक किया है। भाजपा के खर्च का विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। मायावती की बसपा, जगनमोहन रेड्डी की वायएसआर कांग्रेस, महबूबा मुफ्ती की पीडीपी और तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक ने अपने उम्मीदवारों को कोई राशि नहीं दी।