1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में 24 घंटे में 1.88 करोड़ रुपए के साथ हीरा जब्त

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक (Karnataka) में चुनाव से पहले मतदाताओं को रिझाने का नाटक शुरू हो गया है। इसी बीच चुनाव आयोग की टीम ने कर्नाटक में 1.88 करोड़ नकदी, 87.19 लाख की शराब जब्त सहित हीरा जब्त किया है। यहां 28 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
lok_sabha_elections_2024_diamonds_worth_rs_1_88_crore_seized_in_karnataka_in_24_hours_by_election_commission.png

Lok Sabha Elections 2024 कर्नाटक में दो चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सख्ती जारी है। निर्वाचन आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चित्रदुर्ग संसदीय क्षेत्र के हिरियुर में 1.44 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। वहीं चल्लाकेरे में उत्पाद शुल्क विभाग ने 14688 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इसके साथ ही टीम ने 1.27 करोड़ रुपए का सोना 21.47 लाख रुपये की चांदी और नौ लाख रुपए का हीरा जब्त किया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 1.88 करोड़ रुपए नकद और 87.19 लाख रुपए की शराब जब्त की गई। कर्नाटक में 28 सीटों पर आम चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को होंगे।

कर्नाटक में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 17.66 करोड़ नकद, 18.85 लाख रुपए की मुफ्त वस्तुएं, 24.25 करोड़ रुपए से अधिक की 7.69 लाख लीटर शराब, 87.04 किलोग्राम मादक पदार्थ, 75 लाख रुपए से अधिक मूल्य के पदार्थ, 1.27 करोड़ रुपये का सोना, 21.47 लाख रुपये की चांदी और नौ लाख रुपए का हीरा जब्त किया गया है।

Story Loader