
Lok Sabha Elections 2024 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव में ओडिशा में अपने चार मौजूदा सांसदों को टिकट से वंचित रखा, जिनमें केंद्रीय जनजातीय मामलों और जल शक्ति राज्य मंत्री बिशेश्वर टुडू भी शामिल हैं। पार्टी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को संबलपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
प्रधान को मौजूदा सांसद नितेश गंग देव की जगह संबलपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। जो लगातार दो बार राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए हैं। इससे पहले वह 2004 में देवगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे जब भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) दोनों ने ओडिशा में चुनावी गठबंधन किया था।
टुडू के अलावा सूची से हटाए गए अन्य तीन मौजूदा सांसद में कालाहांडी से बसंत कुमार पांडा, बारगढ़ से सुरेश पुजारी, और संबलपुर से सांसद नितेश गंग देव शामिल हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और प्रताप सारंगी को क्रमशः सुंदरगढ़ और बालासोर लोकसभा सीटों से लड़ने के लिए फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
इसी तरह मौजूदा सांसद अपराजिता सारंगी और संगीता कुमारू सिंगदेव को भी क्रमशः भुवनेश्वर और बोलांगीर लोकसभा सीटों के लिए फिर से नामांकित किया गया है। पार्टी ने 21 लोकसभा सीटों में से 18 पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं जबकि तीन सीटों पर बाद में फैसला किया जाना था। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने कटक, जाजपुर और कंधमाल लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अभी घोषणा नहीं की है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने ओडिशा की कुल 21 लोकसभा सीटों में से आठ पर जीत हासिल की थी। इस सूची में संबलपुर, मयूरभंज, कालाहांडी, बारगढ़, सुंदरगढ़, भुवनेश्वर, बालासोर और बलांगीर शामिल हैं। भाजपा ने इस बार केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू की जगह मयूरभंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट से नाबा चरण माझी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पुरी लोकसभा सीट दोबारा चुनाव लड़ेंगे। 2019 में वह बीजद उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा के हाथों 11,000 से अधिक मतों से हार गए थ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह बीजद के टिकट पर केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से 15वीं और 16वीं लोकसभा चुनाव के दौरान दो बार चुने गए तथा 2000 से 2009 के दौरान दो बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए थे। पांडा बीजद से मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थ और उन्हें पार्टी के उपाध्यक्ष बनाया गया था।
Updated on:
25 Mar 2024 10:34 pm
Published on:
25 Mar 2024 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
