
Lok Sabha Elections 2024: सत्तारूढ़ एनडीए बिहार में सीटों का बंटवारा कर चुकी है। बीजेपी और जदयू ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि महागठबंधन में भी सीट बंटवारे पर सहमति लगभग बन गई है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व सीएम लालू यादव की पार्टी आरजेडी, राहुल गांधी की कांग्रेस को बिहार में 9 सीटें देने को तैयार है। हालांकि, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष 15 सीटों की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी नहीं चली।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्य में पार्टी को कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया, पटना साहिब, सासाराम सीट देने पर सहमति बन गयी है। इसके अलावा पार्टी शिवहर या महराजगंज में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती है।
बता दें, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुंबई से पटना लौटते हुए दावा किया था कि सीट शेयरिंग का मसला आसानी से सुलझ जाएगा। सूत्रों के अनुसार इंडी गठबंधन के अंदर इसी हफ्ते सीट बंटवारे को लेकर ऐलान कर दिया जाएगा।
पश्चिम चंपारण -डॉ. संजय जयसवाल
पूर्वी चंपारण - राधा मोहन सिंह
मधुबनी - अशोक कुमार यादव
अररिया - प्रदीप कुमार सिंह
दरभंगा - गोपाल जी ठाकुर
मुजफ्फरपुर - राज भूषण निषाद
महाराजगंज - जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
सारण - राजीव प्रताप रूडी
उजियारपुर - नित्यानंद राय
बेगूसराय- गिरिराज सिंह
पटना साहिब - रवि शंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र- राम कृपाल यादव
आरा - आर.के. सिंह
बक्सर - मिथिलेश तिवारी
सासाराम (अजा) - शिवेश राम
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह
नवादा - विवेक ठाकुर
भागलपुर- अजय कुमार मंडल
बांका- गिरधारी यादव
गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
मधेपुरा- दिनेशचंद्र यादव
मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
नालंदा- कौशलेंद्र
पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
सुपौल- दिलेश्वर कामत
वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार
शिवहर- लवली आनंद
सीतामढ़ी- देवेश चंद्र ठाकुर
सिवाय- राजलक्ष्मी कुशवाहा
किशनगंज- मास्टर मुजाही
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Mar 2024 09:14 am
Published on:
27 Mar 2024 08:24 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
