18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

September 2024 lunar eclipse : 18 सितम्बर को खंडग्रास चंद्रग्रहण, क्या भारत में लागू होगा सूतककाल ?

September 2024 lunar eclipse : यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका कोई भी धार्मिक महत्व और न ही इसका सूतक काल लागू होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

September 2024 lunar eclipse : इस साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण भारतीयनुसार सुबह सात बजकर 43 मिनट पर शुरू होकर आठ बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जैतो में कहा कि आगामी 18 सितम्बर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण यूरोप, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आकंटिक और उत्तर, पश्चिम और उत्तरी अमरीका आदि देशों में दिखाई देगा। पंडित शिव ने कहा कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका कोई भी धार्मिक महत्व और न ही इसका सूतक काल लागू होगा। उन्होंने कहा कि जिस देश में ग्रहण दिखाई नहीं देता है तो उसका उस पर कोई प्रभाव नहीं होता है।